Loading…
SubhNews (शुभ न्यूज़) एक हिंदी डिजिटल समाचार मंच है, जिसे सुभवंती ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस (SGI) संचालित करता है। हम सिवान, गोपालगंज, बेतिया, मोतिहारी, छपरा और पूरे बिहार की खबरें, साथ ही शिक्षा और करियर से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं।
SubhNews का नाम ही हमारी सोच है — शुभ समाचार। हम अपने इलाके की उपलब्धियों, विकास कार्यों, प्रतिभाओं, शिक्षा, रोजगार, संस्कृति और समाज को आगे बढ़ाने वाली खबरों पर ध्यान देते हैं। हमारा मानना है कि सकारात्मक और उपयोगी पत्रकारिता लोगों को जोड़ती है और नई पीढ़ी को प्रेरित करती है।
SubhNews एक गंभीर न्यूज़रूम प्रोजेक्ट है। इसमें SGI के BJMC, BCA, MBA और BBA के विद्यार्थी अनुभवी मार्गदर्शन में रिपोर्टिंग, संपादन, फोटोग्राफी, डिजिटल प्रकाशन और मीडिया प्रबंधन का व्यावहारिक अनुभव लेते हैं — और साथ ही अपने इलाके के लोगों को भरोसेमंद हाइपरलोकल खबरें देते हैं।
वर्ष 2000 में स्थापित सुभवंती ग्रुप शिक्षा के क्षेत्र में 25 वर्षों से सक्रिय है। समूह के दो परिसर हैं — सबसे पुराना परिसर सिवान में और दूसरा बेतिया में। समूह के अंतर्गत Subhwanti Institute of Professional Education और Hitech Polytechnic College संचालित हैं।
समूह में ये पाठ्यक्रम चलते हैं:
अधिक जानकारी: subhwanti.com
SubhNews के संस्थापक एवं निदेशक श्री सतीश कुमार राय हैं। उनके बारे में पढ़ें: हमारे संस्थापक।
SubhNews का प्रकाशन सुभवंती सुदामा राय फाउंडेशन (Subhwanti Sudama Rai Foundation) करता है, पता: ग्राम पचौरा, पोस्ट अघैला, जिला सिवान, बिहार (At Pachaura, PO: Aghaila, District: Siwan, Bihar)। हमारी संपादकीय नीति और सुधार नीति पढ़ें।
खबर, सुझाव या सूचना के लिए लिखें: hello@subhnews.in